महासमुन्द

एक लाख चोरी में जपं का वाहन चालक बंदी
25-May-2024 7:59 PM
एक लाख चोरी में जपं का वाहन चालक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 मई। पिथौरा पुलिस ने जनपद पंचायत के वाहन चालक को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने पंचायत सचिव की गाड़ी की डिक्की से एक लाख रुपए की चोरी की थी। जिसके बाद मामले की शिकायत पर पिथौरा पुलिस व सायबर टीम ने आरोपी के पास से चोरी के एक लाख रुपए बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा में 20 मई को जनपद पंचायत के वाहन चालक ने जनपद परिषद में खड़ी पंचायत सचिव घोघरा आत्मा राम साहू के मोटर साइकल की डिक्की में रखे एक लाख रुपए की चोरी की थी। जिसके खिलाफ  शिकायत दर्ज कर पिथौरा पुलिस व साइबर की टीम ने कल आरोपी वाहन चालक को चोरी किए गए नगद रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ  धारा 379 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी वाहन चालक की पहचान केशव पटेल बताया गया है।


अन्य पोस्ट