महासमुन्द

सवा 2 लाख की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज
25-May-2024 1:56 PM
सवा 2 लाख की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

महासमुंद, 25 मई। ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना बीते 15 मई की है। समीप के ग्राम परस_ी में रहने वाला प्रार्थी अरविंद कुमार साहू ने फेसबुक एप पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें ट्रेडिंग बिटक्वाइन के संबंध में जानकारी दी गई थी। विज्ञापन के एक लिंक से प्रार्थी और अज्ञात के बीच बातचीत हुई।  यूपीआई के माध्यम तीन अलग-अलग अकाउंट से प्रार्थी 2 लाख 3 हजार 789 रूपए भेजा। लेकिन न उस पैसे को निवेश किया गया और न ही वापस किए गए। इसकी शिकायत प्रार्थी पुलिस को की थी। इस मामले में कल पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट