महासमुन्द

चंडी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने लालचंद जैन
23-May-2024 3:20 PM
चंडी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने लालचंद जैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा,23 मई।
  समीपस्थ श्री चंडी माता मंदिर के ट्रस्ट श्री चण्डी माता मंदिर ट्रस्ट घुंचापाली के चुनाव में लालचंद जैन सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। शेष कार्यकारिणी का गठन ट्रस्ट की अगली बैठक में किया जाएगा।   

       
उक्त चुनाव की प्रक्रिया कल चण्डी माता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में विचारोपरांत सर्व सम्मति से नए कार्यकाल के लिए लालचंद जैन को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।  
उल्लेखनीय है कि लालचंद जैन इसके पहले पांच बार अध्यक्ष रह चुके हैं, यह उनका छटवां कार्यकाल होगा।

बैठक अध्यक्ष नंदकुमार चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नीलकंठ चंद्राकर, सिकंदर सिंह ठाकुर  दानवीर शर्मा ,रमेश चंद्राकर ,शंकर चंद्राकर ,रामजी तिवारी, राज नारायण शुक्ला ,गणेश चंद्राकर ,मोहित साहू ,पुष्कर चंद्राकर ,महावीर जैन, चुलेश्वर चौहान ,पोखराज साहू, पूनम ओझा, प्रेम चन्द्राकर, गणेश चन्द्राकर ,(पडकीपली) पुरषोत्तम ओझा, मन्नूलाल चन्द्राकर, बिसाहू विश्वकर्मा,आदि ट्रस्ट के सदस्यों ने भाग लिया। 

बैठक की कार्यवाही नितिन परमार द्वारा सम्पादित की गई।  शेष कार्यकारिणी का गठन ट्रस्ट की अगली बैठक में शीघ्र पूर्ण की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट