महासमुन्द

सरायपाली शहर के प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू
23-May-2024 3:02 PM
 सरायपाली शहर के प्रवेश मार्गों पर  सीसीटीवी कैमरे लगने शुरू

महासमुंद, 23 मई। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन व व्यापारियों के सहयोग से शहर में प्रवेश करने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की शुरूआत हो गई है। सर्वप्रथम पदमपुर मार्ग पर ओव्हरब्रिज के पास और सरसीवां रोड पर कैमरे लगाए गए हैं। इसके पश्चात अन्य मार्गों पर भी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। मालूम हो कि विगत दिनों एक बैठक के दौरान थाना प्रभारी अमित शुक्ला के द्वारा शहर में होने वाले चोरी, उठाईगिरी सहित अन्य आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय व्यवसायियों से अपनी दुकानों के सामने इस तरह से सीसी टीवी कैमरों को लगाने का अनुरोध किया था। ताकि सडक़ पर भी आने जाने वालों पर नजर रखी जा सके। 

शहर के थाना प्रभारी श्री शुक्ला ने इस सहयोग के लिए व्यापारी महासंघ के जैन सहित भोज अग्रवाल, मिथिलेश अग्रवाल व अन्य व्यापारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से निश्चित ही शहर में होने वाले आपराधिक गतिविधियों में कमी आयेगी। इसके अलावा श्री शुक्ला ने सभी नागरिकों से भी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

 


अन्य पोस्ट