महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में 6 मई से 22 मई तक चलने वाले समर कैंम्प का समापन कल किया गया। समापन समारोह में बतौर अतिथि शिक्षा विभाग रायपुर संभाग के ज्वाईंट डायरेक्टर राकेश पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. सावंत, सहायक संचालक सतीश नायर, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा संस्था के प्राचार्य अमी रूफस उपस्थित थे।
अतिथियों ने सरस्वती पूजन किया। ज्वाइंट डायरेक्टर राकेश पांडेय ने समर कैम्प में बच्चों के द्वारा बनाई गई कलाकृति की पदर्शनी का अवलोकन किया एवं बच्चों से सवाल किये उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की। मालूम हो कि समर कैम्प में प्रतिदिन के लिए निर्धारित गतिविधियों के अनुसार कार्य किया गया। जिसमें योगा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मेंहदी, इंग्लिश सांग, जुम्बा डांस, स्टोरी टेलिंग, गायन, क्ले आर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा विद्यार्थियों की रचनात्मक दक्षता में वृद्वि के लिए, अबेकस, स्टोरी टेलिंग, पर्सनाल्टी डवलपमेंट, साईंस गैम्स की गतिविधियां कराई गई।
समर कैम्प को सफल बनाने में आकांक्षा जैन, नेहासिंह, ध्रुति श्रीवास्तव, रौनक अग्रवाल, ़ऋतुराज देवांगन, अंशूमाला बारिक, अंजू चन्द्राकर, अंजली कहार, मनीषा कन्नौजे, प्रेम यादव, प्रखर साहू, पूर्णिमा चन्द्राकर का सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार कन्नौजे, गोसांर्इं राम टांडेकर, विकास यादव, दिव्येश वाणी, कीर्ति थवाईत, रूपा पांडेय उपस्थित थे। समर में संस्था के मोहन, झम्मन, प्रकाश, दुर्गा, दुलारी ने भरपूर सहयोग किया।