महासमुन्द

पूर्व विधायक ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का स्थल देखा
23-May-2024 2:41 PM
पूर्व विधायक ने मेडिकल कॉलेज निर्माण का स्थल देखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 मई। भाजपा प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व विधायक महासमुंद डॉ. विमल चोपड़ा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद के चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण स्थल पर साइट मैनेजर से चर्चा कर मेडिकल कॉलेज की चल रही कार्य प्रगति का जायजा लिया गया।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के 7 नए मेडिकल कॉलेज में से 3 मेडिकल कॉलेजों के लिए भवन का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। कहा जा रहा है कि इनमें से महासमुंद के मेडिकल कॉलेज का निर्माण सबसे तेज गति से हो रहा है। महासमुंद में मेडिकल कॉलेज परिसर 64 एकड़ का होगा जो की 256 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। जिसमें मेडिकल कॉलेज हॉस्टल भी शामिल होंगे। इस मेडिकल कॉलेज में 120 सीटें छात्र-छात्राओंं के लिए रहेंगी।

डॉ.चोपड़ा ने राज्य और केन्द्र दोनों सरकार को धन्यवाद किया है कि चिकित्सकीय क्षेत्रों में भी अपना ध्यान केंद्रित किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, महेंद्र सिका, हनीश बग्गा, भरत खत्री, विक्की गुरुदत्ता, जितेंद्र साहू, पार्षद हफ ीज कुरैशी, सुरेन्द्र महाराज आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट