महासमुन्द
शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस
महासमुंद, 22 मई। जिले के एक युवक के बैंक के खाते से बिना उनकी जानकारी के रकम निकाले गए हैं। अलग-अलग समय में एक ही बैंक खाते से 88 बार में कुल 3 लाख 35 हजार रुपए अज्ञात ने निकाल लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
शहर के वार्ड-13 गुरूनानक वार्ड बस्ती पारा निवासी प्रियंक पाण्डेय ने पुलिस को बताया कि वे सृजन वेलफेयर सोसायटी के नाम से एनजीओ चलाते हैं। 27 सितंबर 2023 को वे परिवार के साथ मैहर गए थे। 14 अक्टूबर 2023 को रुपए की जरूरत पडऩे पर उन्होंने अपने केनरा बैंक का एकाउंट मोबाइल से चेक किया। जिस पर सीजन एक्सपायर होना बताया। दूसरे दिन 15 अक्टूबर 2023 को बैंक के कस्टमर केयर में संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि उनके केनरा बैंक के खाते से 5 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक 88 बार अलग-अलग समय में कुल रकम 3 लाख 35 हजार रुपए ट्रांजेक्शन हुआ है। इस प्रकार अज्ञात ने उनके बैंक के खाते से राशि आहरित की है।