महासमुन्द

ईवीएम मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु ड्यूटी लगी
22-May-2024 3:29 PM
ईवीएम मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु ड्यूटी लगी

महासमुंद, 22 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 09 महासमुंद के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना  कार्य समाप्ति पश्चात ईव्हीएम मशीनों के सीलिंग कार्य किए जाने हेतु रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा अधिकारी.कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना  पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के रूप में लगाई गई है। उक्त 67 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 67 मतगणना सहायकों का प्रशिक्षण 24 मई को दो पालियों में प्रात: 10 बजे से एवं दोपहर 02:00 बजे वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में आयोजित किया गया है।

इसी प्रकार डाक मतपत्र के मतगणना कार्य संपादन एवं मतगणना कार्य समाप्ति पश्चात डाक मतपत्र को बंद लिफाफा कर सीलिंग कार्य किए जाने हेतु 15 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 30 मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में 25 मई 2024 को प्रात: 11 बजे से वन प्रशिक्षण शाला महासमुंद में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी अधिकारी.कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देश दिए हैं।)


अन्य पोस्ट