महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 मई। लूट मामले के चार आरोपियों के कब्जे से महासमुंद पुलिस ने दो मोटर सायकल, तीन मोबाइल एवं नगदी रकम 58 हजार 300 कुल कीमती 1 लाख 55 हजार रुपए जब्त किए है।
पुलिस के अनुसार बीते 19 मई को प्रार्थी हेमकुमार साहू बुटिपली ने थाना बसना आकर बताया कि धरमपुर कंचनपुर के बीच कच्ची रोड के पास कुछ अज्ञात लोग रास्ता रोककर मारपीट किए एव नगद रकम रखे को लूट लिए। सूचना पर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा पता तलाश कर चार संदेहियों को थाना लाया।
पूछताछ के दौरान अपराध कबूल करने पर आरोपी परमानंद पटेल नवागांव थाना बसना, नैनिश पटेल , अजय साव , मनीष बाघ तीनों निवासी बगारदरहा थाना सांकरा एव अन्य पर अपराध धारा 341,394,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75 हजार, तीन नग मोबाइल कीमती 22 हजार एवं नगदी रकम 58 हजार 300 कुल कीमती 1 लाख, 55 हजार, 300 रुपए जब्तत कर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई महासमुंद पुलिस द्वारा की गई।