महासमुन्द
एकलव्य स्कूल भोरिंग के तीरंदाजों को खेल सामग्री वितरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 मई। जिले के ग्राम भोरिंग में विगत दिनों में केन फिन होम्स लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका की उपस्थिति में लगभग 12 लाख रुपए के तीरंदाजी खेल सामग्री का वितरण एकलव्य आदर्श विद्यालय भोरिंग के तीरंदाज खिलाडिय़ों को किया गया।
इस अवसर पर महासमुंद के पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, उद्योगपति एवं महावीर इंटरनेशनल के महासचिव लोकेश कावडिय़ा, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल एवं अन्य अतिथि उपस्थित थे।
खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए डॉ.विमल चोपड़ा ने तीरंदाजी का जीवन में महत्व बताया एवं उन्होंने तीरंदाजों को अवसर का लाभ उठाने कहा। कहा कि ऐसे अवसर कम मिलते हैं जब आपके पास सही उपकरण और सही प्रशिक्षक हो। सौभाग्य से अभी जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के प्रयास से यह सब उपलब्ध है।
इस अवसर पर केन फि न के शाखा प्रबंधक धनंजय ने कहा कि मेरे लिए सुखद अनुभव है। इस खेल के लिए मैं अपनी संस्था केन फेन्स होम्स लिमिटेड के माध्यम से यह खेल सामग्री प्रदान कर पाया। यहां के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले, यही कामना मेरी और मेरी शाखा की हमेशा रहेगी। साथ ही भविष्य में अपनी शाखा से जो भी संभव सहायता तीरंदाजी खिलाडिय़ों को हो सकेगी, वह उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि सभी के प्रयास से यह उपकरण आज खिलाडिय़ों को मिल पाया है। आप सभी खेल मैदान में कठिन परिश्रम और लगन से इन खेल सामग्रियों का उचित उपयोग कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्थान तो बना ही रहे हैं पर अब लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय पर होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शिव मुरारका ने तीरंदाजी की तकनीकी बारीकियों 4 से जिले की उपलब्धियां अतिथियों युव के तीरंदाजी के इतिहास से परिचय करवाया। इस अवसर पर तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू एवं लगभग 15 तीरंदाज उपस्थित रहे। संचालन जिले के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने किया।