महासमुन्द
मंडी में बुधवार को पहुंचा 5 हजार कट्टा धान
16-May-2024 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16मई। सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद ने विज्ञप्ति जारी कर किसानों को सूचित किया है कि गत 4 मई से रबी फसल धान की खरीदी-बिक्री मंडी प्रांगण में प्रारंभ हो चुकी है। बुधवार 15 मई को 5 हजार कट्टा धान की आवक हुई। जिसमें न्यूनतम मूल्य 1924 रुपए तथा अधिकतम मूल्य 2055 रुपए रहा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपना धान मंडी प्रांगण में लाएं, ताकि व्यापारियों के प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य अनुसार धान का उचित मूल्य प्राप्त हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे