महासमुन्द

बाइक से गिरकर मौत, मृतक के विरूद्ध अपराध दर्ज
16-May-2024 3:06 PM
बाइक से गिरकर मौत, मृतक के विरूद्ध अपराध दर्ज

महासमुंद,16 मई। भंवरपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम शीतला नाला के आगे रोड़ किनारे ग्राम पडक़ीपाली में 20 फरवरी को स्वयं की लापरवाही के चलते बाइक चालक ग्राम रोजगार सहायक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया है।

भंवरपुर पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को चिपरीकोना निवासी ग्राम रोजगार सहायक होरीलाल सिदार (34 वर्ष)अपने मोटरसायकल से पडक़ीपाली आया था। मोटर सायकल चलाते समय उसे चक्कर आ गया और गिरने से सिर में चोट लगकर उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के विरूद्ध अपराध धारा 304 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 


अन्य पोस्ट