महासमुन्द

कांग्रेस की सरकार बनी तो सहारा निवेशकों की लौटाई जाएगी एक-एक पाई-विनोद चंद्राकर
15-May-2024 3:08 PM
कांग्रेस की सरकार बनी तो सहारा निवेशकों की लौटाई जाएगी एक-एक पाई-विनोद चंद्राकर

 प्रदेश वासियों को नहीं मिल रहा सहारा रिफंड पोर्टल से लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 मई। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि मोदी के गारंटी के नाम पर बड़े-बड़े जुमले हांकने वालों का दावा आज हर क्षेत्र में फ्लॉप साबित हो रही है। जुमलेबाज सरकार ने पिछले 10 साल तक केवल देश की जनता को गुमराह  किया। चाहे वह युवाओं को रोजगार देने के नाम पर होए महंगाई कम करने की बात हो या फिर सहारा निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई की राशि  लौटाने की बात हो।

 श्री चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विगत वर्ष जुलाई 2023 में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लाँच कर 45 दिनों में देश भर के 10 करोड़ निवेशकों की राशि लौटाने की बात कही थी। लेकिन आज 10 माह बीतने के बाद भी निवेशकों को उनकी राशि नहीं मिल पाई।

श्री चंद्राकर ने कहा कि देश भर के 10 करोड़ निवेशकों को ढाई लाख करोड़ लौटाई जानी है। जिसमें महासमुंद जिले के लगभग डेढ़  लाख निवेशक शामिल हैं। इन निवेशकों ने सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से विगत जुलाई.अगस्त 2023 को 10 माह पूर्व अपनी परिपक्वता राशि की सकुशल वापसी के लिए आवेदन किया थाए लेकिन पीड़ितों को आज तक राशि नहीं मिली। इसके अलावा प्रदेश भर के लगभग 8 से 10  लाख निवेशकों के लगभग 85 हजार करोड़ रूपए सहारा कंपनी में फंसा है। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए रिफंड पोर्टल का लाभ प्रदेशवासियों को नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उक्त प्रणाली को बंद कर सीधे सहारा इंडिया का कार्यालय हर जिले में पुन: खोलकर बांड का सत्यापन कर राशि लौटाई जानी चाहिए। कई निवेशक ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार जनों को राशि लौटाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे पीििड़त परिवारों को अपनी मेहनत की राशि मिल सके।

श्री चंद्राकर ने कहा कि सेबी के पास 25 हजार 700 करोड़ की राशि निवेशकों को भुगतान के लिए रखा गया है। प्रथम किश्त में 10-10 हजार के रूप में 5 हजार करोड़ पोर्टल के माध्यम से लौटाने की योजना बनाई गई। लेकिन 250 करोड़ रुपए ही देश के कुछ राज्यों के निवेशकों को लौटाया गया है।

 10 माह में महज 250 करोड़ लौटाना निवेशकों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उत्तरप्रदेश के एक सभा में अमित शाह ने देश के 10 करोड़ निवेशकों को 45 दिन में ब्याज सहित राशि रिफंड करने का वादा किया था। जो केवल जूमला ही साबित हुआ है। उन्होंने कहा  कि 4 जून के बाद कांग्रेस के सहयोगी दल इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सहारा निवेशकों की एक-एक पाई ब्याज सहित लौटाई जाएगी।


अन्य पोस्ट