महासमुन्द

धर्म हमें संस्कारवान तथा विनम्र बनाता है-आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री
15-May-2024 2:42 PM
धर्म हमें संस्कारवान तथा विनम्र बनाता है-आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 मई। स्थानीय कलेक्ट्रेट रोड स्थित भरत-लीला मेंशन में लीला देवी चंद्राकर, सुष्मिता-आलोक चंद्राकर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस कपिल देव कथा, रति संवाद, ध्रुव चरित्र तथा जड़ भरत कथा व्याख्या के पूर्व आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री चाय वाले बाबा सिलयारी धाम ने कहा कि मोह, लोभ को त्याग कर बांके बिहारी के शरण में आ जाइये। बिहारीलाल आपके सारे कष्टों को दूर कर देंगे।

धर्म वान तथा धनवान व्यक्ति में अंतर बताते हुए आचार्य श्री शास्त्री ने कहा कि मनुष्य के जीवन में धन और धर्म का गहरा प्रभाव पड़ता है। धन आने से व्यक्ति अहंकारी हो जाता है तथा धर्म हमें संस्कार वान तथा विनम्र बनाता है। व्यक्ति दो तरह से धन अर्जित करते हैं। गलत कार्य से अर्जित धन से सुख-शांति नहीं मिलती। सतकर्म से मिले धन हमें शांति, सदाचार तथा धर्म की ओर प्रशस्त करता है।

उन्होंने मनु-सतरूपा कथा की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान जैसा पुत्र पाने के लिए राजा मनु व शतरूपा की तरह तपस्या करनी पड़ती है। इस कठिन तपस्या को पूरा करने के बाद ही मनु व शतरूपा ने पुनर्जन्म में भगवान राम को पुत्र के रूप में प्राप्त किया।

उन्होंने भारतभूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि इस धरा पर संसार के पालन हार ने जन्म लिया है। और उससे भी महान छत्तीसगढ़ महतारी है। जहां जगत के पालन हार को जन्म देने वाली माता कौशल्या ने जन्म लिया।  श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा सुनने विशेष रूप से छग खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छग जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, छुईखदान से संजीव दुबे, राजेन्द्र चंद्राकर सहित पूरे प्रदेश से सैकड़ों भागवत प्रेमी उपस्थित थे। जिसमें प्रमुख रूप से लीलादेवी चंद्राकर, सुष्मिता आलोक चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, द्रोपती चंद्राकर, मीना सुरेश चंद्राकर, प्रमिला संतोष चंद्राकर, प्रतिभा पवन चंद्राकर, अंजु लीलाधर चंद्राकर, मधु राहुल चंद्राकर, प्रियल आकाश चंद्रवंशी, प्रज्ञा आशीष चंद्राकर, डा. रीमा, नमन, प्रांजल, डा. साक्षी, डा. सजल, शब्द, भरत के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट