महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 मई। महासमुंद जिले में सोमवार को 5 लोगों के गुम होने का मामला दर्ज किया गया है।
सरायपाली थाने में सूचना देते हुए ग्राम पिलवापाली निवासी अरुण सिदार 45 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि कुमारी दुलारी बाई सिदार पिता अरूण कुमार सिदार उम्र 18 साल 09 माह साकिन पिलवापाली से 13 मई की शाम सवा पांच बजे से लापता है। गुम युवती का कद लगभग 05 फुट,रंग गेंहुआं, चेहरा गोल सलवार सूट पहनी है। कक्षा 10वीं तक पढ़ी हैं, हिन्दी छत्तीसगढ़ी बोलती है। वह घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है।
पिथौरा थाने में एक गुम इंसान दर्ज है जिसमें 12 मई का दोपहर 2 बजे डोंगरीपाली पिथौरा की कुमारी मनिषा साहू पिता डुलीकेशन साहू उम्र 20 साल साकिन डोंगरीपाली बगैर बताए अपने घर से कहीं चली गई है। उसका कद लगभग 5.7 फुट, रंग गोरी, चेहरा गोल,सलवार सूट पहनी है। आठवीं तक पढ़ी हैं, हिन्दी छत्तीसगढ़ी बोलती हैं।
पटपरपाली पिथौरा का प्रकाश ध्रुव पिता स्व.वेदराम ध्रुव उम 17 साल साकिन पटपरपाली से 13 मई को लापता हुआ है। सूचक जय कुमार ध्रुव पिता भोलाराम ध्रुव उम्र 40 साल साकिन पटपरपाली ने पिथौरा थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई है और बताया है कि गुम इंसान का कद लगभग 5.3 फुट, रंग सांवला, चेहरा चौंड़ा,पेंट शर्ट पहना है। कक्षा 09वीं तक पढ़ा है। मानसिक रूप से कमजोर हैं और आज दिनांक तक घर वापस नहीं आया है। की रिपोर्ट पर से गुम इंशान कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया गया।
सुभाष नगर महासमुंद से टीकम चंद साहू पिता मोहन राम साहू उम्र 40 साल साकिन बेमचा के कल ही गुम होने की खबर है। उसकी पत्नी श्रीमती उर्वशी साहू उम्र 33 साल साकिन बेमचा ने कोतवाली थाने में गुम इंसान दर्ज कराया है और जानकारी दी है कि पैतृक गांव बेमचा से महासमुंद सुभाष नगर में रह रहे थे कि कल 13 मई को वह अचानक लापता हो गया। उसका कद लगभग 5 फुट, पेंट शर्ट पहना है, हिन्दी छग बोलता है।
भंवरपुर चौकी में एक गुमइंसान दर्ज है जिसमें किरण पटेल पति विक्रम पटेल उम्र 31 साल साकिन आलम चौंकी भंवरपुर 13 मई को शाम 7 बजे से घर से लापता है। इसकी सूचना शिव कुमार पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल उम्र 58 साल साकिन आलम चौंकी भंवरपुर ने पुलिस को दी है। लापता किरण का कद लगभग 5.6 फुट रंग गोरी चेहरा लम्बा, साड़ी ब्लाऊज पहनी है। कक्षा आठ तक पढ़ी हैं हिन्दी छग बोलती है।
दिनांक घटना समय को गुम इंसान घटनास्थल से बिना बताये कही चली गयी हैं जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आयी हैं। सभी गुम मामलों में मामला कायम कर कार्रवाई जारी है।