महासमुन्द
प्रदेश में अब तक केवल राजधानी में ही थी यह सुविधा
निजी अस्पतालों में प्रति जांच के लगते हैं, 20 से 25 हजार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मई। फेफ ड़ा एवं श्वसन संबंधित गंभीर रोगों की ब्रोंकोस्कोपी जांच के लिए अब मरीजों को राजधानी नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि शहर की ही मेडिकल कॉलेज में कम शुल्क पर यह सुविधा प्रारंभ हो गई है।
जिले में सर्वाधिक फेफ ड़ा रोग मरीजों के मिलने की वजह से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने यह सुविधा प्रारंभ कर दी है। अब तक पूरे प्रदेश में केवल राजधानी स्थित मेकाहारा में ही यह सुविधा थी। वहीं कुछ निजी अस्पतालों में ब्रोंकोस्कोपी कराने पर 20 से 25 हजार रुपए लगते थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज में कम खर्च में लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर में मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद से लगातार यहां सेवाओं में विस्तार हो रहा है। टीबी के मरीजों की भी जांच की जाती थी। इस सुविधा के साथ-साथ अब फेफड़े की जांच करने में आसानी होगी।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खांसी, फेफड़ों के संक्रमण, फेफड़ों के कैंसर और सांस की बीमारी से जुड़े मरीज आते हैं। यहां ब्रांकोस्कोपी जांच की सुविधा नहीं थी। जिसकी वजह से मरीजों को जांच के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता था। ब्रांकोस्कोपी टेस्ट फेफड़ों से जुड़ी जटिल से जटिल बीमारी के लिए किया जाता है। इससे फेफ ड़ों के कंडीशन का पता चलता है। इस जांच से मरीजों के इलाज की तैयारी में काफी मदद मिलती है। फेफड़े के निश्चित हिस्से में दवाई पहुंचाने में इस जांच के जरिए काफी मदद मिलती है।
कल से प्रारंभ हुई इस सुविधा से लगभंग 12 से 25 मरीजों का सफलतम जांच किया जा चुका है। कल उपचार के दौरान डॉ. रोशन लाल के साथ डॉ.आयुष वर्मा, डॉ. आलोक मिंज, डॉ. हेमलता, स्टाफ नर्स अनुपमा पटेल एवं टीम उपस्थित थे। ज्ञात हो कि पहले इस तरह की जांच के लिए लोगों को रायपुर या अन्य राज्यों तक जाना पड़ता था। उसके बाद यहां जांच करवानी पड़ती थी। इतना ही नहीं कई बार रायपुर के सरकारी अस्पतालों में ब्रोंकोस्कोपी जांच में देरी होने पर लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। ब्रोंकोस्कोपी से मरीजों के फेफड़ों की जांच की जाती है। श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशन लाल ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी मशीन की सहायता से हम फेफ ड़ों के कैंसर, टीबी की प्रारंभिक अवस्था को पहचान सकेंगे। इससे न केवल मरीजों का त्वरित उपचार करने में सहयोग मिलेगा। बल्कि फेफ ड़ों से संबंधित रोग की वजह से होने वाली मृत्युदर में काफी जमी आएगी।