महासमुन्द

ई-केवाईसी पेंडिंग, गैस एजेंसियों को 31 तक पूरा करने निर्देश
13-May-2024 2:48 PM
ई-केवाईसी पेंडिंग, गैस एजेंसियों को 31 तक पूरा करने निर्देश

महासमुंद, 13 मई। जिले में एचपी गैस ने अपने सभी ग्राहकों का आधार बेस्ड ई-केवाईसी करने के लिए 31 मई तक का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में सभी वितरकों को लक्षित समय सीमा के भीतर सब्सिडी का लाभ उठा रहे ग्राहकों का ई-केवाईसी करवाने के संबंध में आखिरी निर्देश जारी किए हैं।

शहर के गैस वितरकों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह गतिविधि पिछले 5 महीने से चल रही है। इसलिए इसके लिए अंतिम तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक हितग्राही समय रहते केवाईसी अवश्य करवा लें। यदि ग्राहक केवाईसी नहीं करवाते हैं तो वो सब्सिडी के लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं। या फिर कनेक्शन बंद हो सकता हैं।  उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे ग्राहक हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं ऐसे में उनके नॉमिनी कनेक्शन को अपने नाम पर करवाकर वे लोग भी ई. केवाईसी करवा सकते हैं।

यदि ग्राहक किसी कारणवश एजेंसी पर नहीं जा सकते हैं, तो एंड्रॉयड के ऐप स्टोर से एचपी पे ऐप को डाउनलोड कर गैस एजेंसी पर पंजीकृत मोबाइल नंबर रेप में लॉगिन करें। एलपीजी सिलेक्ट करें और ई-केवाईसी पर क्लिक करें। स्क्रीन पर दिए जा रहे निर्देश का अनुपालन करें। एचपी पे ऐप को डाउनलोड करने के लिए क्यूआर कोड दिया गया है।


अन्य पोस्ट