महासमुन्द

महुआ शराब संग आरोपी गिरफ्तार
12-May-2024 2:49 PM
महुआ शराब संग आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद,12 मई। बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम हरिबनपुर के पास विगत दिनों पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी अनुसार ग्राम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम पुझारीपाली से छिबर्रा की ओर बिक्री हेतु शराब लेकर निकलने वाला है। सूचना पर पुलिस की टीम ने ग्राम हरिबनपुर में घेराबंदी की। जहां मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति मटमैला सफेद रंग की थैला के अंदर कुछ रखकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा उसके थैला की जांच की। जांच करने पर 05.05 लीटर वाली दो जरिकेन मे भरा हुआ कुल 10 लीटर महुआ शराब पाया गया। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर आरोपी महादेव तरिया उर्फ  रेंधिया (50 वर्ष) पुझारीपाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ  धारा 34-2 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट