महासमुन्द

सरायपाली महाविद्यालय में हो स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हो -मेश्राम
12-May-2024 2:48 PM
सरायपाली महाविद्यालय में हो स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति हो -मेश्राम

 प्राचार्य सहित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की स्थायी भर्ती को ले शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद,12 मई। जिले के शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में स्थायी प्राचार्य एवं अशैक्षणिक पदों में कार्य करने वाले विभिन्न कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति नहीं होने के कारण कई तरह के कार्य प्रभावित होने की बात कहते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रणवीर मेश्राम के द्वारा शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित कर स्थायी प्राचार्य व उक्त कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री मेश्राम ने बताया है कि सरायपाली में संचालित स्व.राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सेस सहित दर्जनों कक्षाएं संचालित हो रही हैं। लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से यह महाविद्यालय संचालित हो रहा है लेकिन इतने वर्षों में यहां स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की गई है। स्थायी प्राचार्य नहीं होने पर कार्यालयीन,  अध्यापन एवं अन्य कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है। अस्थायी प्राचार्य को वे समस्त अधिकार नहीं मिल पाते, जो कि स्थायी प्राचार्य के होते हंै। साथ ही महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य का निवास नहीं होने के कारण उन्हें किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। इससे परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु उन्हें घर खोजना पड़ता है।  श्री मेश्राम के मुताबकि महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य का निवास स्थल होने से कई समस्याओं एवं आवश्यक कार्यों का तत्काल निवारण से सकता है। सरायपाली का दुर्भाग्य है कि प्रथम विधायक मुख्यमंत्री यहीं से चुने गए थे एवं कई जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के विधायक भी यहां से चुने गए हैं। इसके बावजूद भी महाविद्यालय में एक पूर्ण कालिक स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति न करवा पाना समझ से परे है।

      एक अन्य समस्या की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए श्री मेश्राम ने बताया है कि प्रतिवर्ष शासन द्वारा नये-नये कॉलेज खोले जा रहे हैं। परन्तु कॉलेजों में अशैक्षणिक पदों पर कर्मचारियों की स्थायी भर्ती नहीं की जा रही है। सैकड़ों शासकीय कालेजों में जन भागीदारी समिति से अशैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। कई शासकीय कॉलेजों में पांच से लेकर कई वर्षों तक जन भागीदारी समिति द्वारा नियुक्त कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। कार्यालयीन कार्य, परीक्षा, साफ.सफाई से लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य उनसे कराया जाता है। लेकिन नियमित व लगनपूर्वक कार्य करने वाले इन कर्मचारियों का भविष्य भी अंधकार मय प्रतीत हो रहा है। इस तरह से तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जिनकी कार्य करने की अवधि पांच वर्ष से ज्यादा हो गई हो, उन्हें नियमित करने की मांग भी सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा शिक्षा मंत्री से की गई है।

 


अन्य पोस्ट