महासमुन्द

गुड शफर्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर
11-May-2024 4:16 PM
गुड शफर्ड स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 मई। गुड शफर्ड हायर सेकंड्री स्कूल महासमुंद में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। कक्षा दसवीं में 59 नियमित छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.5 प्रतिषत रहा।

शाला में प्रथम स्थान खुशबू चन्द्रवंषी (94.5), द्वितीय स्थान रीतू मंगेश्कर (90.8) तृतीय स्थान विवेक पटेल (86.8) प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण किया।

 कक्षा बारहवीं में 52 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा। बारहवीं से शाला में प्रथम स्थान एकता साहू (78) द्वितीय स्थान आर्यन चन्द्राकर (75.6) एवं तृतीय स्थान अंजली साहू (73.6) ने प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण किया।

इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ जार्ज रावटे एवं डॉ.अनिता जी. रावटे ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविश्य की कामना की। शाला के प्राचार्य एम.एस.राव एवं सभी शिक्षकों ने सभी ने बच्चों को बधाई दी और आगे समाज, देश के लिए अच्छा नागरिक बनने कहा। 


अन्य पोस्ट