महासमुन्द

महासमुंद विधायक ओडिशा में कर रहे चुनावी जनसंपर्क
11-May-2024 2:50 PM
महासमुंद विधायक ओडिशा में कर रहे चुनावी जनसंपर्क

महासमुंद,11मई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा इस वक्त भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी मालविका सिंहदेव एवं नुआपाड़ा विधानसभा प्रत्याशी अभिनंदन पंडा के चुनाव प्रचार में हैं। वे कल नुआपाड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत धरमबांधा, तोर्रा में चुनावी सभा में उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनों से भाजपा के कमल छाप के पक्ष में सर्वाधिक मतदान करने हेतु आह्वान किया।

इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, ओडि़शा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य किसान नेता प्रसन्ना पाढ़ी, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, भाजपा नेता प्रकाश कलार, गोवर्धन साहू, संतोष डडसेना, सरपंच भुवनेश्वरी डड़सेना, राजू साहू, संतोष साहू, विनय दीक्षित, युवा मोर्चा के नेता नितिन जैन, पंकज जैन, रवि फिरोदिया आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट