महासमुन्द

विधायक संपत अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई देने तांता
11-May-2024 2:21 PM
विधायक संपत अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई देने तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 मई।
पिथौरा क्षेत्रीय विधायक संपत अग्रवाल के जन्मदिवस पर समर्थकों ने अनेक आयोजन किये। बधाई देने क्षेत्र भर से सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
विधायक के जन्मदिन के अवसर पर लहरौद चौक में प्याऊ घर का शुभारंभ विधायक द्वारा किया गया। कार्यालय में केक काटा गया। अग्रवाल शो रूम, एवं व्यापारी संघ द्वारा केक कटवाया गया। 

स्थानीय हॉस्पिटल में फल वितरण एवं केक काटने के पश्चात श्री गोविंद कमला गौशला में गौ सेवा में किशनपुर में अष्टप्रहरी में उपस्थित हो कार्यकर्ताओं के साथ केक वितरण सहित विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 


अन्य पोस्ट