महासमुन्द

गढफ़ुलझर के निर्माणाधीन बूढ़ादेव देेवालय में आदिवासी गोंड़ समाज का महापूजन-कुंभभराई
11-May-2024 2:07 PM
गढफ़ुलझर के निर्माणाधीन बूढ़ादेव देेवालय में आदिवासी गोंड़ समाज का महापूजन-कुंभभराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11मई। जिले के गढफ़ुलझर में आदिवासी गोंड समाज अपने इष्टदेव के लिए अष्टधातु से देवालय का निर्माण कर रहे हंै। देवालय बनाने का काम जारी है। इसी बीच बुधवार को समाज के लोगों ने एस देवालाय में महापूजन तथा कुम्भ भराई कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें समाज के लोगों ने अन्न के साथ-साथ अष्टधातु भी दान की।

मालूम हो कि महासमुंद जिले के बसना विकासखंड स्थित गढफ़ुलझर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे हुए तालतलैया हैं। कहते हैं कि यह कभी आदिवासी राजाओं का अभेद्य किला था। अत: इसी स्थान पर आदिवासी गोंड़ समाज अपने इष्टदेव बूढ़ादेव देवालय निर्माण का काम लगभग पांच वर्षों से कर रहे हैं। यह काम अब अंतिम चरण पर है। यहां समाज के लोगों ने बीते बुधवार को बैशाख अमावस्या के दिन महापूजन तथा कुंभ भराई का खास आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू होकर संध्याकालिन समय पर समाप्त हुआ। इस आयोजन में समाज के बच्चों ने करमा सुआ तथा रिकार्डिंग डांस की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शंकर सिंह सिदार ने किया।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष मुन्नू सिंग जगत, उपाध्यक्ष महेश सोम, सचिव यज्ञ राम सिदार, सहसचिव परमानन्द नागेश, कोषाध्यक्ष गणेश सिदार, महिला प्रभाग में सत्यभामा नाग, जनपद अध्यक्ष पिथौरा नोविना जगत, सदस्य जिला पंचायत के साथ सुशीला मलिक

ग्राम पंचायत गढ़ फूलझर के सरपंच उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी सदस्यों में उदल पोर्ते, पाण्डव नाग, चन्दर साय सिदार, शांति लालसाय सिदार, बंशीधर सिदार, महेश सिदार, भुनेश्वर नेताम, जोगी सिंग जगत, कल्याण नागेश, मालिक राम नाग, शुभ सिंह जगत, मोहन सिदार, कुभेर सिंग नेताम, करतार सिंग जगत, कमल नेताम, निरंजन नाग, सरजू लाल सिदार, कार्तिक राम नेटी, चंद्रशेखर सिदार, शिवलाल बाघ, अहिवन पोर्ते, करम सिंग जगत, अशोक पोर्ते, राजेन्द्र सिदार, टाकेन्द्रराय एवं हजारों की संख्या समाज के महिला, पुरूष, युवा वर्ग तथा बच्चे शामिल हुए।


अन्य पोस्ट