महासमुन्द

शांत्रीबाई महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम
10-May-2024 2:52 PM
शांत्रीबाई महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 मई। भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के तत्वधान में शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय महासमुंद में विश्व रेडक्रास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शांत्रीबाई महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सविता चन्द्राकर उपस्थित थीं। अध्यक्षता डॉ अशोक गिरी गोस्वामी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेनका चन्द्राकर,नारायण चक्रधारी, आकांक्षा सिंह, गायत्री चन्द्राकर, रिती मैडम व रेडक्रास प्रभारी लुकेश साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रेडक्रासका ध्वजारोहण के साथ किया गया। तत्पश्चात रेडक्रास का झण्डा गीत व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सविता चन्द्राकर ने कहा कि मनुष्य के अंदर सभी जीवों के प्रतिमानवता का गुण होना आवश्यक है। आज मनुष्य सिर्फ  अपने स्वार्थ के बारे में सोचता है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वजह से किसी की मानवता को ठेस न पहुंचे। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के छात्र क्षितिज पाण्डे ने तुलसी दास रचित सुंदरपंक्ति परहित सरिस धरम नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई के माध्यम से मनुष्य के मानवीय गुणों के बारे में सविस्तार अपना भाव प्रस्तुत किया। संचालन कर रहे दिनेश साहू ने रेडक्रास संगठन कैसे बना उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुरली मनोहर साहू, देवेन्द्र चन्द्राकर,शत्रुघन पटेल, गुलाब चन्द्राकर, देवानंद चन्द्राकर, विष्णु चन्द्राकर, घनश्याम साहू, बलराम चन्द्राकर, मानिक लाल तारक, प्रमिला चन्द्राकर, मानिक पटेल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट