महासमुन्द

राशन को लेकर नॉमिनी बनाने में महासमुंद जिला प्रदेश में टॉप 3 पर
10-May-2024 1:28 PM
राशन को लेकर नॉमिनी बनाने में महासमुंद जिला प्रदेश में टॉप 3 पर

 रायपुर प्रथम तथा बिलासपुर द्वितीय स्थान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 मई। राशन को लेकर नॉमिनी बनाने में महासमुंद जिला प्रदेश में टॉप 3 पर है। जबकि रायपुर प्रथम तथा बिलासपुर द्वितीय स्थान पर है।

 जिले भर में आज की स्थिति में कुल 7314 लोगों ने राशन लेने के लिये अपना नॉमिनी नियुक्त किया है। जबकि रायपुर में 8275 व बिलासपुर में 7450 लोगों ने अपना नॉमिनी बनाया है। महासमुंद में उम्रदराज 6608, असफल 384 तथा अन्य 322 लोगों ने नामिनी बनाया है।

यदि जिले की बात करें तो बसना में 1465 और सबसे कम सरायपाली ब्लॉक में नॉमिनी के कार्य हुये। मिली जानकारी के अनुसार जिनकी उंगलियों की रेखाएं मिट गई हो, जो अत्यधिक वृद्ध हैं या फिर किसी बीमारी से ग्रसित हैं, ऐसे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुये  नियमों के अनुसार जो लोग मेडिकल कारणों से या उम्र की वजह से राशन लेने नहीं जा पाते ऐसे लोगों के लिए दुकान से खाद्यान्न का उठाव करने के लिये नॉमिनी बनाने का प्रावधान शुरू किया है। अब रोजाना इसके लिये कलेक्टर खाद्य शाखा में नॉमिनी को लेकर फॉर्म पहुंच रहे हैं।

मालूम हो कि जिले भर की राशन दुकानों में तथा पालिका, पंचायतों में नॉमिनी को लेकर फॉर्म भराने का काम चल रहा है। इस नियम का फायदा उन लोगों को मिल रहा है, जिस परिवार में 65 साल से अधिक उम्र के लोग हैं या 16 साल से कम उम्र के लोग और वो फिंगर प्रिंट के लिए दुकान पर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा उन परिवार को भी इसका फायदा मिलेगा, जिनके सदस्य दिव्यांग हैं या फिर किसी बीमारी से बेड रेस्ट पर हैं। या फिर राशन दुुकान से सामान ला नहीं सकते। वो लोग किसी दूसरे व्यक्ति को इसके लिए नॉमिनेट कर सकते हैं। इससे आपके स्थान पर दूसरा व्यक्ति राशन की दुकान से बायोमेट्रिक पर फिंगरप्रिंट देने होते हैं। जिसके बाद ही सामान मिल दुकान पर पाता है।

लेकिन कुछ लोग अन्य कारणों से राशन की दुकान पर नहीं जा पाते हैं, जिससे उन्हें राशन नहीं मिलता।

 ऐसे में इस नए नियम से लोगों को फायदा हो रहा है। अब ओटीपी के जरिए भी राशन लोग ले रहे हैं। हितग्राही अपना नॉमिनी बनाने स्वतंत्र हैं। राशन कार्ड धारकों को इसका फायदा उठाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को नॉमिनेट करना होगा।

इसके बाद जिस व्यक्ति को नॉमिनेट किया जाएगा, वो उनके बिहाफ पर राशन ला सकते हैं। लेकिन उन लोगों को ही नॉमिनी बनाया जा सकता है, जिनके पास पहले से आधार कार्ड हो और उसी दुकान पर पहले से रजिस्टर्ड हो।


अन्य पोस्ट