महासमुन्द
फिर पहुंचा हाथी, अलर्ट
08-May-2024 2:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। कल सुबह से ग्राम कोसरंगी के आसपास हाथी देखा गया है। देखे गए हाथी की ताजा लोकेशन कोडारं के आसपास ट्रेक किया गया है। हालांकि बारिश की वजह से तुरंत लोकेशन पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन कल रात 8 बजे कोडार के आसपास कुछ लोगों ने दंतैल को देखा है। वन कर्मियों ने उसका मूवमेंट एनएच पार कर बिरबिरा, मालीडीह, फुसेराडीह, सिरपुर, तालाझर, केशलडीह की ओर बताया है।
यानी आज रात चला तो वह सिरपुर की पट्टी में पहुंच जाएगा। इसे लेकर सिरपुर क्षेत्र के दर्जन भर ग्रामों में अलर्ट किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे