महासमुन्द
पालना घर में समर कैम्प शुरू
07-May-2024 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 मई। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पालना घर मोर दाई के कोरा में सोमवार से 3 से 10 साल तक के बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। समर कैम्प में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही मनोरंजन के लिए ड्राइंग व जुंबा डांस जैसे गतिविधियां कराई जा रही है। जो भी पालक अपने बच्चों को पालना घर के समर कैम्प में भेजना चाहते हैं वे मोबाइल नम्बर 74770.86380 पर सम्पर्क कर सकते हैं। समर कैम्प सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक संचालित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे