महासमुन्द
ट्रक की ठोकर, दुपहिया चालक जख्मी
06-May-2024 1:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6मई। जिला न्यायालय बालोद में लिपिक के पद पर पदस्थ इंद्रजीत दीवान ने अपने भाई तुलसराम दीवान के साथ हुए सडक़ हादसे की शिकायत महासमुंद पुलिस की है।
प्रार्थी के मुताबिक तुलसराम दीवान 3 मई को ग्राम जामली से अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 06 जीजे 4036 से महासमुंद आया था। जहां से शाम को अपने घर जामली जा रहा था। जामली जाने के दौरान तुलसराम के सामने एक अज्ञात ट्रक आ रहा था, जिसका चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये तुलसराम के स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इससे तुलसराम स्कूटी सहित जमीन पर गिर गया और उसे सिर में एवं बायें पैर के जंघा में चोट लगकर खून निकलने लगा तथा एक्सीडेंट से स्कूटी क्षतिग्रसत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे