महासमुन्द
पारा पहुंचा 43 डिग्री पर, सडक़ें वीरान
05-May-2024 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 मई। पिछले सप्ताह भर से अंचल में तेज गर्मी पड़ रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह 8 से 8.30 बजे के बाद सूर्य की रोशनी अपना रौद्र रूप धारण करने लगी है जो 12 बजे आते तक असहनीय होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 था और अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया। आज सुबह 10 बजे तापमान 38 डिग्री पर था। फिलहाल, तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे