महासमुन्द
अस्पतालों में सिर दर्द, डिहाइड्रेशन, बुखार के मरीज पहुंच रहे, बच्चे व बुजुर्गअधिक
05-May-2024 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मई। तापमान में उतार चढ़ाव तथा दिन में तेज धूप की वजह से अस्पतालों में मौसमी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों अस्पतालों में सिर दर्द डिहाइड्रेशन तथा फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिनमें से बच्चों व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। स्थिति यह है कि रोजाना अस्पताल में कतार लग रही है। तापमान बढऩे की वजह वजह से इसका असर बच्चों की सेहत पर अधिक नजर आ रहा है।
ज्ञात हो कि कोई सप्ताह भर से मौसम बदला हुआ है। क्षेत्र में चार. पांच दिनों से दिन के समय गर्मी तथा रात के समय ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आलम यह है कि जिला के निजी व सरकारी सभी अस्पताल मरीज बढ़ गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे