महासमुन्द
जन्मदिन पर नपाध्यक्ष राशि ने की महामाया तालाब में सफाई
05-May-2024 2:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 मई। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शनिवार को अपना जन्मदिन पर महामाया तालाब में स्वच्छता कर्मियों के साथ सफ ाई की। बाद नगर की कुल देवी महामाया मंदिर में मत्था टेका और शहर की खुशहाली की कामना की। शाम को श्रीमती महिलांग के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में पालिका के पार्षदों और नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा।
इस दौरान वार्ड पहुंचने पर नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, बबलू हरपाल, गोलू मदनकार,अरिश अनवर, लता चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में नपा के सभापति, पार्षद, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे