महासमुन्द

महासमुंद कृषि उपज मंडी में रबी धान की खरीदी शुरू
05-May-2024 2:23 PM
महासमुंद कृषि उपज मंडी में  रबी धान की खरीदी शुरू

किसान अपनी उपज मंडी में ही बेचें-जुगनू चंद्राकर

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 5 मई।
लगातार दूसरे साल इस रबी सीजन में भी कृषि उपज मंडी महासमुंद में रबी फसल धान की खरीदी कल व्यापारियों द्वारा खुली बोली के माध्यम से शुरू किया गया है। यहां पहले दिन करीब 600 बोरी धान अलग-अलग गांवों से किसानों ने बेचा है। 

मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से कृषि उपज मंडी महासमुंद में खुली बोली के माध्यम से व्यापारियों द्वारा किसानों की धान खरीदी बंद थी। केवल सौदा पत्रक के माध्यम से ही धान खरीदी संचालित हो रहा था। परंतु पिछले साल किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर द्वारा लगातार कोशिशों के कारण मंडी में धान खरीदी हुई है। जहां किसानों का धान न्यूनतम 1931 रुपए से अधिकतम 1952 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिक्री हुआ। 

जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने किसानों से अपील की है कि सौदा पत्रक के बजाय ज्यादा से ज्यादा कृषि उपज मंडी प्रांगण में ही अपनी उपज बेचें। जिससे किसानों को मंडी के माध्यम से सुरक्षित भुगतान प्राप्त हो सके।

सबको जानकारी है कि साल 2017-18 में किसानों ने महासमुंद के एक राइस मिलर को सौदा पत्रक के माध्यम से सीधे तौर पर अपना धान बेचा था। लेकिन किसानों को उनके उपज का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ था। जिसके लिए लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी थी। तब कहीं जाकर राइस मिलर की अचल संपत्ति नीलाम पश्चात किसानों को भुगतान हुई है। 


अन्य पोस्ट