महासमुन्द

शिक्षिका सेवानिवृत्त, श्रीफल-शाल भेंटकर सम्मान
03-May-2024 3:18 PM
शिक्षिका सेवानिवृत्त, श्रीफल-शाल भेंटकर सम्मान

महासमुंद, 3 मई। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत शेर्ली प्रसाद सेवानिवृत्त हुई। शाला के मैनेजर रेव्ह.फ ादर जार्ज कवालम के कर कमलों से श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 मैनेजर ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि मैडम शेर्ली हमेशा कर्तव्य निष्ठ रहीं। उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का भली भांति पालन किया। प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ ने मैडम के कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट