महासमुन्द
मंडी में धान खरीदी शुरू
03-May-2024 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मई।कृषि उपज मंडी पिटियाझर में इस साल भी 3 मई से ग्रीष्मकालीन उपज बेचने बोली के माध्यम से खरीदा जायेगा। गत वर्ष बोली के माध्यम से की गई खरीदी में किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ था। वर्ष 2023 में 21 सौ, 22 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक धान की बोली हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार मंडी प्रशासन खरीदी को लेकर मंडी में तराजू बाट, पेयजल, साफ. सफाई, प्रकाश व्यवस्था करा यहां व्यापारी मिलर जुट जाएंगे। किसान नेता जुगनू चन्द्राकर के अनुसार गत वर्ष अच्छे मुनाफे की वजह से किसानों में जबरदस्त उत्साह है। रबी सीजन का धान बेचने के बाद किसान पुन: खरीफ की तैयारी शुरू करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे