महासमुन्द
तलवार लहराकर धमकाते युवक गिरफ्तार
30-Apr-2024 1:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी बाजार चौक क्रमांक 6 में 19 वर्षीय युवक कल लोहे का धारदार तलवार लेकर लहराते व लोगों को डराते-धमकाते मिला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष उर्फ सोनू ध्रुव वार्ड 6 ग्राम बिरकोनी निवासी है। बहरहाल थाने में सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक कोंसोलता कुजूर घटनास्थल पहुंची और युवक के पास से घटनास्थल पर एक लोहे का तलवार जब्त किया है। कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट 25,27 के तहत अपराध कायम कार कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे