महासमुन्द
युवक ने फांसी लगाई
30-Apr-2024 1:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। बागबाहरा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पठारीमुड़ा में युवक ने फ ांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 27 अप्रैल रात की है।
पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवक संतोष कुमार दीवान पिता लक्ष्मण दीवान ग्राम पठारीमुड़ा का रहने वाला था। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की, यह अज्ञात है। बहरहाल घटना की सूचना लक्ष्मण दीवान ने बागबाहरा थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे