महासमुन्द

तेज हवा चलते ही बिजली चली जाती है, घंटों बाद आती है...
29-Apr-2024 2:36 PM
तेज हवा चलते ही बिजली चली जाती है, घंटों बाद आती है...

48 घंटे तक अलर्ट, तेज बारिश की संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल। महासमुंद
में कल सुबह से अचानक मौसम में बदलाव आया और आज भी सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि आज धूप है लेकिन मौसम साफ नहीं है। 
कल दोपहर लगभग 12 बजे तेज अंधड़ के साथ यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। अंधड़ शुरू होते ही नयापारा के दो एक वार्डों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। महज 10 से 15 मिनट बाद हवा ताथा बूंदाबांदी थम गई। लेकिन रात साढ़े 8 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं की गई। लोग दिनभर बिजली आफिस फोन लगाते रहे। लगभग साढ़े 8 घंटे बिजली बंद रहने से मोबाइल चार्ज, टीवी, पंखा नहीं चलने से छोटे बच्चे परेशान होते रहे। रात लगभग साढ़े 8 बजे के बाद बिजली बहाल की गई। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।

मालूम हो कि जिले भर में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। झलप पटेवा क्षेत्र में तो दिन में 5 घंटे तथा रात में 5-6 घंटे बिजली बंद रहने से लोगों में विभाग के प्रति काफ ी नाराजगी है। रबी सीजन में धान फसल लेने वाले किसान भी लाइट बंद रहने तथा लो वोल्टेज से फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ट्यूबवेल नहीं चलने से खेत-सूख रहे हैं। ट्यूबवेल के अलावा झलप-पटेवा क्षेत्र में सिंचाई के अतिरिक्त साधन नहीं होने से किसान काफ ी चिंतित हैं। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली तथा घंटों बिजली कटौती से उन्हें खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 

कल भी हल्की अंधड़ तथा बूंदाबांदी के बाद अनेक इलाकों में बिजली बंद रहने से बिजली पर निर्भर कारोबार प्रभावित रहा। यह स्थिति सिर्फ  कल की नहीं, यह सिलसिला काफ ी पुरानी हो गई है। हल्की हवा चली नहीं की बिजली कटौती कर दी जाती है। नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विगत दिवस रात भर लाइट बंद रहने से नागरिक गर्मी व मच्छर से परेशान होते रहे। लोग रात भर बिजली विभाग को कोसते रहे। 

गौरतलब है कि ओडिशा से आ रही नमी युक्त हवा की वजह से एक बार फिर शहर सहित जिले का मौसम परिवर्तन हो गया है। बीते सप्ताह भर से अंचल में तेज गर्मी पड़ रही थी। कल सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल जिले के अंतिम छोर कोमाखान क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 घंटे तक अलर्ट किया है। मौसम विज्ञानियों ने गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना व्यक्त की है। बीती रात बारिश के साथ ही तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद 2.3 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। कल रविवार को मौसम में अचानक परिवर्तन के बाद कल दोपहर 12 बजे तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 


अन्य पोस्ट