महासमुन्द
सफलतापूर्वक मतदान, आभार
28-Apr-2024 2:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए महासमुंद जिले में 26 अप्रैल को हुए मतदान के पश्चात कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिला समेत लोकसभा क्षेत्र के तमाम मतदाताओं को शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए बधाईयां देते हुए आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि महासमुंद जिले के मतदाताओं के साथ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं ने अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी में मतदान का शामिल कर जागरुकता का परिचय दिया है।
महासमुंद जिला मुख्यालय से निकले मतदान दलों की सकुशल वापसी हुई। जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, महासमुंद के एआरओ उमेश साहू, खल्लारी के सहायक एआरओ सृष्टि चंद्राकर एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने भी मतदाताओं का आभार माना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे