महासमुन्द
मतदान के बाद ली सेल्फी
27-Apr-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 अप्रैल। महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने इस बार जिला प्रशासन ने संगवारी मतदान केंद्र बनवाये थे। इस केन्द्र को विशेष रूप से सजाया गया था।
इन बूथों में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के सभी अधिकारी महिलाएं थीं। यहां मतदान के पश्चात् सेल्फी के लिए सेल्फी जोन भी तैयार था। जिले में अलग-अलग विधानसभा अंतर्गत कुल 85 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां भी पानी, छाया, बैठक आदि की व्यवस्था थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे