महासमुन्द
दिव्यांगजन किसी से कमतर नहीं
27-Apr-2024 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,27अप्रैल। मतदान की प्रक्रिया में पूर्ण रूप से जिले के दिव्यांग भी सहभागी बने। दिव्यांग कर्मियों द्वारा दिव्यांग मतदान केन्द्रों का संचालन पूरी निष्ठा से किया गया। जिले के सरायपाली अंतर्गत सरायपाली, बसना अंतर्गत धनापाली, खल्लारी अंतर्गत बी कसीबाहरा एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत महासमुंद में दिव्यांग कर्मियों ने मतदान कराया गया। मतदान के दौरान जिले से कई सुंदर तस्वारें सामने आईं। कई युवा पहली बार वोटिंग कर रहे थे। कई बुजुर्ग अपने तीन पीढिय़ों के साथ मतदान करने पहुंचे। बागबाहरा के मतदान केन्द्र 260 में श्री कीर्तु और तेजा बाई ने अपने पुत्र हरिशंकर एवं पुत्रवधू हेमीन बाई तथा पौत्र गुलजारी व मीनाक्षी के साथ मतदान किया। ग्राम ओंकारबंद में भी ऐसे ही तस्वीर सामने आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे