महासमुन्द

कलेक्टर और जिपं सीईओ ने किया मतदान
26-Apr-2024 11:01 AM
कलेक्टर और जिपं सीईओ ने किया मतदान

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

महासमुंद, 26 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सपत्नीक आज सुबह 9 बजे शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने यहां की गई व्यवस्था का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक सेल्फी भी ली।

जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने भी आज सुबह शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में सपत्नीक मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में आकर अपनी तस्वीरों को कैमरे में कैद किया।  


अन्य पोस्ट