महासमुन्द
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
24-Apr-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत महासमुंद लोकसभा क्षेत्र 09 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने कल बेलसोंडा और खरोरा के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए रैम्प, पानी,छाया और शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा तथा बीएलओ से वोटर स्लिप और वोटर गाइड वितरण की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने मतदान क्षेत्र में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर लाइजनिंग अधिकारी खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू साथ थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे