महासमुन्द

महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता युवा सम्मेलन
23-Apr-2024 3:01 PM
महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता युवा  सम्मेलन

महासमुंद,23अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक कल शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता युवा  सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर श्री मलिक ने विद्यार्थियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाए गए रंगोली, पेंटिंग का  अवलोकन किया तथा सराहना की।

कार्यक्रम में महासमुंद विकासखंड के कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर अपने-अपने विचार साझा किए।

कलेक्टर श्री मलिक ने बीएलओ, स्वच्छता दीदीयों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक लोगों को  मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा।

इस दौरान सभी को मतदान की शपथ  दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी एस आलोक सहित जिला अधिकारी और कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

भाषण, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन  करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुक्ता साहू, द्वितीय रवीना एवं दुर्गा ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में करुणा साहू प्रथम, यमन सिन्हा द्वितीय व उमा वैष्णव तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रथम  स्थान पर दिनेश साहू, द्वितीय स्थान पर देवाशीष सावंत एवं तृतीय स्थान पर आशीष सिन्हा रहे।


अन्य पोस्ट