महासमुन्द
शराब के लिए पैसा न देने पर पीटा
23-Apr-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,23अप्रैल। ग्राम बेमचा के बजरंगबली चौक में मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। वार्ड 06 यादवपारा साकिन बेमचा निवासी द्रोण साहू 29 साल ने बताया कि युगल निर्मलकर और उसके साथियों ने उनसे शराब पीने के लिए पैसा मांगा।
नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 327, 294, 323, 506, 34 नाग के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे