महासमुन्द
नपा अध्यक्ष ने जनसंपर्क कर चुनावी प्रचार किया
22-Apr-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल। रविवार को शहर के इमलीभांठा और नयापारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग अपने मामा भिलाई के पूर्व विधायक व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी और माता पूर्व पार्षद अनवरी बेगम के साथ प्रचार करने के लिए मैदान में उतरी और शहर के इमलीभांठा, नयापारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर चुनावी प्रचार किया।
प्रचार के दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 70 सालों से कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई पर नियंत्रण था। पर 2014 से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आने के बाद से महंगाई इतनी बढ़ गई है। प्रचार के दौरान लता चंद्राकर, दशोदा ध्रुव, लक्ष्मी सोनी, माया पांडेय, सोनम, आरीफ जानी, ईशा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे