महासमुन्द
अवैध खुदाई करते जेसीबी सील
16-Apr-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अप्रैल। ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते जेसीबी सील किया गया। प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि ग्राम खड़सा में अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी को रविवार रात में सील किया गया। इस दौरान राजस्व और खनिज की टीम मौजूद थी।
ज्ञात हो कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और सतत कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे