महासमुन्द
बेलमुंडी में हस्ताक्षर अभियान, मतदाताओं को किया जागरूक
13-Apr-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए महासमुंद 09 संसदीय क्षेत्र में आगामी 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मलिक के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में कल डॉ. मालती तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला संगठक के मार्गदर्शन में डॉ.भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम बेलमुंडी में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे