महासमुन्द

13 प्रकरणों में शराब जब्त
09-Apr-2024 3:46 PM
13 प्रकरणों में  शराब जब्त

महासमुंद, 9 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने 13 प्रकरणों में कुल 97.92 लीटर शराब कीमती 23440 रुपए जब्त कर 13 आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना बसना में 07 प्रकरणों में 07 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 49.16 लीटर शराब कीमती 10840 रुपए, थाना बागबाहरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर 10 लीटर शराब कीमती 2000 रुपए, थाना कोमाखान में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 14 लीटर शराब कीमती 2800 रुपए, थाना पटेवा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 10 लीटर शराब कीमती 3000 रुपए।

थाना बलौदा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 04 लीटर शराब कीमती 800 रुपए, थाना महासमुंद में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 5.76 लीटर शराब कीमती 3200 रुपए, थाना पिथौरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 4 लीटर शराब कीमती 800 रुपए बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट