महासमुन्द
अब देशी मदिरा शोले, यूनिक तथा रोमियो के नाम पर
09-Apr-2024 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 अप्रैल। अब तक महज प्लेन और मसाला के नाम से बिकने वाली शराब के लेवल में बदलाव करते हुए शासन ने अब इसका भी नाम रख दिया है। अब देशी मदिरा का नाम सुपरहिट फिल्मों के नाम पर रखा गया है।
ज्ञात हो कि नया वित्तीय वर्ष शुरु होने के बाद देशी मदिरा के 3 अलग-अलग नाम पड़ गए हैं। जिसमें से शोले यूनिक तथा रोमियो शामिल हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन,धर्मेन्द्र तथा अमजद खान अभिनीत फिल्म शोले के नाम पर है। मालूम हो कि मशाला शोले तथा प्लेन शोले का उत्पादन मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड कर रही है, वहीं मसाला यूनिक और प्लेन यूनिक का उत्पादन मेसर्स वेलकम डिस्टलरी कर रही है। जबकि रोमियो मशाला प्लेन का उत्पादन भाटिया वाइन मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे