महासमुन्द

गाली गलौज, धारदार हथियार से मारने की कोशिश, एक बंदी
06-Apr-2024 2:25 PM
गाली गलौज, धारदार हथियार से मारने की कोशिश, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 अप्रैल। सरायपाली क्षेत्र के सिंघोड़ा थाना अंतर्गत बोईरमाल में एक व्यक्ति के द्वारा गाली गलौज करने एवं धारदार हथियार से मारने का प्रयास करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना से मिली जानकारी अनुसार लखन पटेल ग्राम बोईरमाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था, तभी गांव का कार्तिकराम सेठ अपने हाथ में लोहे का हथियार को रखकर लहराते हुए अश्लील गाली-गलौज करते हुए अपने घर की ओर से आ रहा था।

उन्होंने जब कार्तिकराम को गाली क्यों दे रहे हो कहा, तो उसने तुम मुझे गाली देने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर उन्हें भी अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के हथियार को हवा में लहराते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ा।

 उनके द्वारा बचाओ-बचाओ करके चिल्लाने पर उनकी बहू संतोषी बाई पटेल, गोविंदराम पटेल एवं त्रिलोचन नायक आये। इस पर कार्तिकराम ने उनकी बहू के साथ भी गाली गलौच किया।

पुलिस द्वारा प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी को लोहे के धारदार कत्ता के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 394 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट